‘पुतिन डील करना चाहते हैं, लेकिन वो और जेलेंस्की एक-दूसरे से नफरत करते हैं’, डोनाल्ड ट्रंप का दावा, ईरान पर भी बोले

By
On:
Follow Us

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात पर बयान दिया है कि ईरान के साथ अमेरिका का युद्ध कब खत्म होगा। ट्रंप ने कहा- “मुझे ऐसा लगता है कि चुनाव (अमेरिका में मध्यावधि चुनाव) के बाद ये जंग तुरंत खत्म हो जाएगी। वे पूरी कोशिश कर रहे हैं कि चुनाव प्रभावित हो जाए। इसलिए ताकि अमेरिका में एक अच्छा, कमजोर लोगों का ग्रुप आ जाए और उन्हें (ईरान) को अकेला छोड़ दिया जाए और उन्हें अपने परमाणु हथियार रखने दिए जाएं।”

ईरान के साथ युद्ध कब खत्म होगा?

image 2

ईरान के साथ वार्ता के मुद्दे पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि “मैं परमाणु डील से कहीं ज्यादा बड़ा कुछ कर रहा हूं। परमाणु के मुद्दे के अलावा भी बहुत कुछ है। परमाणु डील तो होगी ही। इसकी संभावना 99.9 प्रतिशत है, लेकिन बातचीत की टेबल पर ऐसी कई और चीजें भी होंगी जो 3 महीने पहले नहीं थीं।”

ईरानी टैंकरों पर भीषण हमले

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी टैंकरों पर हुए हमलों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि “अमेरिकी सेना ने ईरान के 9 जहाजों को तबाह कर दिया है। मैं बता दूं कि ये हमले मैंने किए हैं, आप लोगों को आगे भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। हमने उनके 9 टैंकरों को तबाह कर दिया है। इनमें से कई तो पूरी तरह से खत्म हो गए हैं।”

Aashish Singh

Ashish is a journalist with 7 years of experience in the field. He enjoys discovering stories that matter to people, covering local news, current affairs, and social issues while sharing clear, honest, and easy-to-understand information through responsible journalism.

For Feedback - As4063817@gmail.com

Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment