Apple ने अपने सालाना इवेंट में iPhone 18 Pro सीरीज और पहले फोल्डेबल आईफोन के साथ-साथ Apple Watch Ultra 4 और Apple Watch Series 12 भी पेश किए हैं। एप्पल के ये वियरेबल डिवाइसेज एडवांस हेल्थ सेंसर्स और नए S11 चिप के साथ आते हैं। ये दोनों एप्पल वॉच नए WatchOS 27 पर काम करते हैं।
कितनी है कीमत?

एप्पल वॉच सीरीज 12 की कीमत 399 डॉलर से शुरू होती है। वहीं, Apple Watch Ultra 4 की शुरुआती कीमत 799 डॉलर है। इन दोनों वियरेबल डिवाइसेज को आज यानी 9 सितंबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इनकी सेल 18 सितंबर को आयोजित की जाएगी। भारत में Apple Watch Series 12 की कीमत 56,900 रुपये से शुरू होती है। वहीं, Apple Watch Ultra 4 की कीमत भारत में 1,09,900 रुपये से शुरू होगी।
Apple Watch Series 12
एप्पल की यह स्मार्टवॉच सीरीज दो डायल साइज 42mm और 46mm में आती है। इनमें एल्युमीनियम और टाइटेनियम के साथ-साथ सिरैमिक केस का ऑप्शन मिलता है। यह सीरीज डार्क ब्रॉन्ज, ब्लैक, लाइट गोल्ड और स्पेस ग्रे फिनिश में आती है। वहीं, इसके टाइटैनियम वेरिएंट में रेडिएंट गोल्ड और नेचुरल टाइटेनियम फिनिश मिलती है, जबकि सिरैमिक मॉडल को पर्ल व्हाइट और नाइट ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।








